बुधवार, 1 जुलाई 2020

नेटवर्क मार्केटिंग- व्यापार का अनूठा अवसर -लेख १


MP



उपरोक्त विषय पर आज के लिए विचार

शुभ बुधवार! मुझे पूरी उम्मीद है की आप इस सप्ताह की तैयारी में उत्साह के साथ काम कर रहे हैं। आज का विचार नेटवर्क मार्केटिंग व्यवसाय के लिए आपकी बुद्धी को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।
नेटवर्क मार्केटिंग बनाम पारंपरिक व्यवसाय

अगर आप पारम्पारिक व्यवसाय को चुनते हैं तो उसमें आपको आमदनी के लिए शुरुआत में हजारों रूपये खर्च करना पड़ते हैं और प्रति दिन कई घंटे कई सालों तक लगाना पड़ते हैं। परन्तु नेटवर्क मार्केटिंग में आप बहुत कम खर्च करके व्यापार प्रारम्भ कर सकते हैं। शर्त यही है की आपको स्वव्य्म की सोच का नजरिया बदलना पड़ेगा। कम खर्च करके और शुरआत के दिनों में  बहुत सारी मेहनत करके आप स्वयं के लिए एक अच्छा व्यापार खड़ा कर सकते हैं। यह व्यापार खुदरा और भर्ती के नियमो पर आधारित होता है। नेटवर्क मार्केटिंग ही सही है ऐसा कहने के बजाए यह जरूर कहा जा सकता है की  पारम्पारिक व्यवसाय के मुकाबले में  नेटवर्क मार्केटिंग ज्यादा सही है। अब प्रश्न उठता है की किस प्रकार की कंपनी का चुनाव नेटवर्क मार्केटिंग के लिए किया जाए तो उत्तर है की नई कंपनी में तरक्की जल्दी  होती है परन्तु वह कंपनी जल्दी बंद भी हो जाती है। पुरानी कंपनी में तरक्की धीरे धीरे होती है परन्तु उसके उत्पाद की गुणवत्ता भी उतनी अधिक होती  है और आप व्यवसाय में ज्यादा समय तक लगे रह सकते हैं।
नेटवर्क मार्केटिंग व्यवसाय को कैसे किया जाए
कोई सा भी व्यापार तुरंत मुनाफा नहीं देता है। नेटवर्क मार्केटिंग की पहली जरूरत है की आपको पहला साल पूरे ध्यान से काम को सीखते हुए करने में लगा देना चाहिए।  आप जितना ज्यादा सीखेंगे उतना जल्दी तरक्की करेंगे। जो आपको इस व्यापार में लाता है वही आपका गुरु होता है उसी की बातों का सम्मान करना चाहिए। जब आप गलतियों से सीखते हुए काम करते जाते हैं तो आपका स्वयं पर विशवास भी बढ़ता जाता है। पूछ पूछ कर काम करते हुए आगे बढ़ते चलिए। भले ही प्रारंभिक दौर में आप फेल हो जाएं पर हार मत मानिये हर अंधरे दिन के बाद उजाला आता है। एक बार फेल हुए तो फिर से प्रयास कीजिये आप जरूर पास हो जाएंगे बशर्ते की प्रयास पूरे मन और लग्न के साथ किया गया हो। नेटवर्क मार्केटिंग के दो अंग हैं खुदरा व्यवसाय एवं भर्ती। आइये अब हम इन दो बातों की और ध्यान देते हैं।


खुदरा व्यवसाय
इसका अर्थ है  की जिस कम कीमत पर कंपनी आपको सामान देती है उससे ज्यादा कीमत पर आप सामान बेचें।अंतराष्ट्रीय कंपनी के उत्पादों  का अधिक तम मूल्य उत्पाद पर अंकित होता है।अगर आप को लगता है की आप उस कीमत पर सामान बेच सकते है तो  अधिक तम मूल्य पर ही सामान बेचें।  अगर आप का ग्राहक दूसरी या तीसरी बार सामान लेता है तो अधिकतम से कम मूल्य पर सामान दें, ताकि वह ग्राहक लम्बे समय तक आपका ग्राहक बना रह सके। इस प्रकार आप के पास २ से १० ग्राहक हमेशा होने चाहियें। इसीलिए रोज सामान बेचने पर भी ध्यान दें।

नए लोगों की भर्ती
आपके व्यवसाय में नए लोगों की भर्ती ही समस्या का समाधान है। अगर आप प्रति दिन पांच नए लोगों से मिलते हैं और व्यवसाय का अवसर दिखाते हैं तो , सप्ताह मैं एक इंसान आपके व्यवसाय में जरूर भर्ती हो जाएगा। परन्तु इस काम को करने से पहले आपको अच्छे से मालूम होना चाहिए की व्यापार किया कैसे जाता है। यह काम आप करते रहिये भले ही कुछ लोग आपके साथ आएं या नहीं आएं। कुछ लोग व्यापार  करेंगे और कुछ लोग छोड़ कर चले जाएंगे।  जो लोग लगे रहेंगे वही आपका सहारा बनेंगे।
खुदरा व्यवसाय एवं भर्ती
नेटवर्क मार्केटिंग मैं खुदरा व्यवसाय और नई भर्ती दोनों की आवष्यकता है। आपके पास दो से दस ग्राहक हमेशा होना चाहिए साथ ही साथ,भर्ती का काम  टीम को बढ़ाने का काम  भी आपको करना होगा। खुदरा व्यवसाय करने से आपको कुछ रूपये मिलते हैं परन्तु बहुत सारे लोगों के द्वारा थोड़ा थोड़ा व्यापार करने से आप बहुत सारे पैसे  कमा लेते हैं। इसका अर्थ साफ़ है तात्कालिक जरूरत को पूरा करने के लिए भी थोड़ा सा ध्यान खुदरे व्यवसाय पर लगाना चाहिये। परन्तु कुछ ध्यान व्यापार हेतु टीम बनाने पर भी लगाना चाहिए ताकि आपको लम्बे समय  तक थोड़ी ज्यादा आमदनी होती रहे।
व्यापार का प्रारम्भ कैसे करें
प्रारम्भ करने से पहले निम्नलिखित बातों पर ध्यान दें:
व्यापार करने के लिए  आपका लक्ष्य क्या है। जब कारण निश्चित हो जाता है तो कार्य प्रारम्भ करने में मुश्किल नहीं आती है और कार्य करने में मन लगता है। फिर योजना बनाइये। एक साल में क्या प्राप्त  करना चाहते हैं तो माह में कितना प्राप्त   करना चाहेंगे उसीके अनुसार माह में आप कितना पाने का प्रयास करेंगे। तब आप खुद देखेंगे की एक माह में कितना मिल पाएगा और प्रति दिन कितना काम करना पड़ेगा। जितना बड़ा लक्ष्य होगा उतना बड़ा उसी के अनुसार आप को बड़ा परिणाम मिलेगा  मिलेगा और प्रयास करने की दिशा भी मिल जाएगी।

इस व्यापार का मूल नियम है की कितने ज्यादा जोगों से आप बात करेंगे उतना ज्यादा अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। इसका अर्थ है की सामान भी बेचिये और व्यापारी भी बढ़ाइए। ऐसे लोग जो खुद व्यापार करना चाहते है उनके अंदर एक गुण मूल रूप से विद्यमान होता है। उद्यमिता। अर्थात वह उद्यमी होते हैं और स्वयं आगे बढ़ कर कुछ नए तरीके से पैसे बनाना चाहते हैं ,इस गुण की जरूरत नेटवर्क मार्केटिंग व्यवसाय मैं बहुत ज्यादा है।
कैसे लोगों से मिलें और कब मिलें ?
उत्तर साफ़ है ,सभी जाने अंजानो की एक सूची फ़ोन नंबर के साथ बनाइये। रोज सुबह उठने के बाद  काम करने की   कामों की सूची दिन भर के लिए  बनाइये फिर उसी के अनुसार कम से कम पांच लोगों से मिलिए या फोन पर बातें करके उनसे मिलने के लिए नियुक्ति बनाइये। कोशिश कीजिये की आप सामने वालों की  बातों  को प्राथमिकता दें।जिनसे सहमति मिलती है उनसे मिलिए और व्यापार  बताइये।अगर सामने वाला उन्ही के घर बुलाता है तो बहुत अच्छी बात है वहां जाइये। अगर वह किसी होटल में बुलाता है तो कोई कॉफी हॉउस में जा कर साफ़ टेबल पर बैठ कर बातें कीजिये। और नहीं तो चलते चलते समझना  चाहता हो तो उनसे संक्षिप्त में समझा कर  और स्वयं का कार्ड देकर  घर आमंत्रित कीजिये और विस्तार से बातें कीजिये।
प्रश्न उठता है की अंजानो से कैसे मिलें?इसका उत्तर है की स्वयं को कभी भी दूसरों से बड़ा समझें।  और प्रयास प्रारंभ कीजिये धीरे धीरे यही बात आदत में बदल जाएगी और अंजानो से मिलना आप को अच्छा लगने लगेगा। अब आप सोचेंगे की अंजानो के नंबर कहाँ से लें तो उत्तर है की निम्नलिखित काम कीजिये:
·         स्वयं के मोबाईल में बने हुए नंबरों की लिस्ट डायरी में बनाइये
·         एक आमंत्रण कार्ड छपवाइए
·         फिर प्रारम्भ डायरी वाले  नंबरों से कीजिये
·         दूसरा काम है की राह चलते हुए हर एक इंसान से बातें कीजिये या तो उनसे निउक्ती  लीजिये या उन्हें आमंत्रित कीजिये
धीरे धीरे आप को स्वयं समझ में आने लगेगा कौन कौन आना चाहता है|
इसी विषय पर लेखों की श्रंखला जारी रहेगी----
ध्यान दें:


में आपको अपने साथ नेटवर्क मार्केटिंग के व्यापार में शामिल होने के लिए आमंत्रण देता हूँ। कृपया आपका नाम पता फोन नंबर और ईमेल ID   मुझे भेज दें। धन्यवाद सहित आपका शुभ चिंतक प्रदीप मेहरोत्रा।

https://pradeepmehrotra1960.goherbalife.com/Catalog/Home/Index/en-in




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें