शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

MLM - चर्चा का प्रारम्भ




MLM में संभावित रुचिकर लोगों से चर्चा  कैसे प्रारम्भ की जाए :
मेरे अनुभव के अनुसार मैं यह निश्चित रूप से कह सकता हूँ की लोगों में व्यवसाय के प्रति रूचि जागरूक की जाती है। किसी से भी कुछ भी कहना उचित नहीं ठहराया जा सकता है। उदाहरण के लिए यदि आप स्वास्थ्य संबंधित उत्पादों वाली कंपनी के साथ MLM का काम कर रहे हैं तो चर्चा का प्रारम्भ  संभावित व्यक्ति की रूचि की और देना चाहिए की वह किस विषय पर चर्चा करना पसंद करेगा। आप जितने आत्मविश्वास के साथ लोगों को प्राथमिकता देते हुए चर्चा का आरम्भ करेंगे  आप उतना ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित करने में संभव होंगे। 

Network Marketing
MLM OR MULTI-LEVEL MARKETING


यदि आप बातचीत किसी छात्र से करते हैं तो ध्यान दें की उसके पास व्यापार आरम्भ करने के लिए रूचि है भी या नहीं। यदि है तो क्या प्रारम्भ में लगने वाले खर्चे के लिए रूपये हैं भी की नहीं। यदि नहीं तो क्या आप उसकी सहायता किसी भी रूप में कर सकते हैं ? दूसरा उदाहरण किसी युवा से चर्चा करने से सम्बंधित हैं। यदि वह स्वयं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं तो स्वास्थ्य से सम्बंधित किसी भी विषय पर चर्चा आरम्भ करें।


MLM में आप निरंतर अनगिनत लोगों से सम्बन्ध बनाएँगे और व्यापार की सम्भावना का पता लगाएंगे ,पर मत भूलिए की MLM  या नेटवर्क मार्केटिंग में आपको दो प्रकार के लोगों को ढूंढ़ना हैं पहला है ग्राहक  दूसरा है व्यापारी। स्थापित MLM  या नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी स्वयं का व्यापार स्थापित करते हुए अनेक सफल तरीकों का प्रयोग करती हैं और सबसे अच्छी सम्भावना को प्राथमिकता देती हैं। आप क्योंकि कंपनी में नए नए होते हैं इसलिए स्वयं का प्रयोग मत कीजिये सभी प्रशिक्षण कार्यों में भाग लेते हुए आगे बढ़िये। आप को कार्य करने का सही रास्ता स्वयं ही मिल जाएगा।विभिन्न सामाजिक परिस्थितियों के अनुसार कंपनी के कार्यों में भी परिवर्तन होता है इसीलिए कंपनी की कार्य पद्धत्ति भी बदल जाती है ,तदानुसार आपको भी बदलना होता है। 

अभी तक लिखे हुए मेरे शब्दों का सारांश है बदलती हुई परिस्थिति के अनुसार बदलिए और संभावित व्यक्ति की जरूरत की समझ कर उसका समाधान कीजिये।

MLM  या नेटवर्क मार्केटिंग में व्यापारियों को लाने के लिए संभावित व्यक्ति को ढूढ़ने का तरीका :
निम्नलिखित लोगों से बातचीत करने का प्रयास कीजिये:
  • लोग जो स्वयं की नौकरी या व्यवसाय से असंतुष्ट हों
  • लोग जो अत्यधिक व्यस्तता से परेशान हों और खाली समय चाहते हों
  • लोग जो घरेलू व्यवसाय चाहते हों
  • लोग जो स्वयं के बेटे बेटियों के साथ समय बिताना चाहते हों
  • कुछ लोग जो दूर रहते हों और घर आकर व्यापार करना चाहते हों

कृपया ध्यान दें :
आप उन लोगों को ढूढ़ रहे हैं जो जीवन में कुछ नया करना चाहते हैं।
जब आप दस लोगों से बातचीत करेंगे तो एक या दो ही उपयुक्त लोगों को ढूंड पाएंगे

MLM  या नेटवर्क मार्केटिंग में ग्राहकों को ढूढ़ने का तरीका:
  1. पहले उत्पाद का प्रयोग स्वयं के द्वारा या परिवार के  किसी भी सदस्य के द्वारा कीजिये
  2. उत्पाद के उपयोगानुसार संभावित व्यक्तिओं से बातचीत कीजिये ,कृपया ध्यान दें की उत्पाद की कीमत को ध्यान में रख कर संभावित ग्राहक बनाइये अन्यथा समय व्यर्थ जाता है
  3. अगर कंपनी ने ग्राहक बनाने के लिए समाधान ढूंड लिया है तो उसी समाधान के रास्ते पर जाइय। नेटवर्क मार्केटिंग का व्यवसाय आपके द्वारा उपयोग करने के आधार पर ,विभिन्न समस्याओं के समाधान को देख कर ही आगे विकसित हो पाता है।

ध्यान दें की ; नेटवर्क मार्केटिंग एक नंबरों का खेल है जितने ज्यादा लोगों से बातचीत कर पाएंगे उतना ज्यादा पैसे कमा पाएंगे
Network Marketing kya hai



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें